गुरुग्राम के फेमस एंबियंस मॉल में एक युवती ने तीसरी मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया। घटना शाम को 4 बजे के करीब हुई। मृतका की पहचान अवनी अग्रवाल के तौर पर हुई है। युवती मॉल में घूमने आई थी। उसे गंभीर हालत में नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

मृतका अवनी अग्रवाल का फाइल फोटो।

बताया गया है कि अवनी अग्रवाल (20) मूल रूप से हिसार के हांसी की रहने वाली थी। फिलहाल अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि अवनी कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!