अब तक जिले में डेंगू के 75 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 50 मरीज अर्बन एरिया व 25 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में पाए हैं। अर्बन एरिया में लार्वा मिलने पर 47 लोगों को नोटिस जारी किए गए। जींद रोड, माता दरवाजा, सैनीवास, सुभाष नगर, तेज कॉलोनी, लाढ़ौत रोड, मदीना में एक-एक सहित कुल सात नए डेंगू पीड़ित मरीज पाए गए। 

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने सख्त निर्देश दिए कि संस्था में प्रत्येक बुखार के मरीज की ब्लड स्लाइड बनाई जाए।

समर गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव गद्दी खेड़ी में मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने 490 घरों का दौरा कर पानी की टंकी, कूलर, ड्रम व अन्य पानी के स्त्रोत चैक किए। 9 घरों में लार्वा मिला। टीम ने बुखार के 19 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समर गोपालपुर में टेस्ट के लिए भेज दिया। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!