मंगलवार को गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने चौधरी देवीलाल स्टेडियम की कमेटी की मीटिंग लेकर प्रस्ताव पास किया कि सभी सदस्यों की सर्व सहमति से कमेटी में नौजवानों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि स्टेडियम के रखरखाव व देखभाल में और ज्यादा सुधार किया जा सके।
कमेटी सदस्यों की परचेज़ कमेटी बनाकर आवश्यक सामान की खरीदारी की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे जैसे वाटर कूलर कुर्सियां आदि। बैठने के बेंच शाम में सुबह को घूमने आने वाले व्यक्तियों के लिए लाइट की व्यवस्था को सुधारा जाए। नए सदस्य में विनय बजाज कुलदीप कौशिक नरेंद्र गहलोत श्यामलाल वशिष्ठ सर्व सहमति से शामिल किए गए।
इस मीटिंग में मुख्य रूप से नया तहसीलदार डॉ प्रमोद कुमार, राजेश कुमार वर्मा एडवोकेट, राम लाल सिंगला, रामधारी पूर्व प्रधान, रामधारी नवीन चंद्र, विकास जैन, विनोद जैन, सुभाष चंद्र रावत, मौजूद रहे
