उपायुक्त डॉ. यशपाल ने जिला के पशुपालकों से भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले पशु प्रदर्शनी एवंउपायुक्त डॉ. यशपाल ने जिला के पशुपालकों से भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेला-2023 में बढ़ चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस मेले में विभिन्न श्रेणी के मुकाबलों में लाखों रुपए तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

डॉ. यशपाल ने बताया कि पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेला-2023 मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के नुमाइश मैदान में 6 व 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के जो भी पशुपालक इस मेला में भाग लेना चाहते हैं वे अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि इस मेले में उन्नत नस्ल के पशुओं की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। पशुपालकों को नगद पुरस्कार राशि देने के अलावा पशुओं को लाने व ले जाने का खर्च भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में खाने-पीने एवं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ सूर्या खटकड़ ने बताया कि इस मेले में पशुपालन डेयरी उत्पाद कृषि एवं कृषि उत्पाद से संबंधित उन्नत एवं आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पशु चिकित्सकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित प्रगतिशील पशुपालकों की सूची, उनका मोबाइल नंबर तथा गांव का नाम जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं ताकि उक्त सूची को मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित किया जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!