रोहतक के PGI के डॉक्टर को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठग ने पहले फोन पर मैसेज भेजकर बैंक अकाउंट बंद करने का डर दिखाया। इसके बाद मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक करके जानकारी मांगी। जब डॉक्टर ने जानकारी भरी तो उसके खाते से 5 लाख 38 हजार रुपए कट गए।

गुजरात के सूरत निवासी PGIMS रोहतक के डॉक्टर डॉ. मुकुल तगाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई बैंक में अकाउंट है। 31 मार्च की देर शाम को करीब 7 बजे उसके फोन पर एक मैसेज आया। जिसमें बैंक खाता बंद करने की चेतावनी लिखी थी। साथ ही उसमें एक लिंक भी दिया हुआ था, उस पर जाकर तुरंत पैन कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया था।डॉ. मुकुल ने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया, ताकि उनका बैंक अकाउंट बंद ना हो। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद योनो एसबीआई का पेज खुल गया। जिस पर लॉगिन पैन कार्ड KYC लिखा हुआ था। जिसमें यूजर नेम, पासवर्ड व मोबाइल नंबर भरवाए। उसके बाद फोन पर ओटीपी आया और वह ओटीपी भर दिया। उन्होंने बताया कि दूसरा पेज खुला तो उसमें जन्मतिथि भर दी।

जन्मतिथि भरने के बाद उनके खाते से 5 लाख 38 हजार रुपए कटने का मैसेज मिला। जब बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक अकाउंट चालू करने का झांसा देकर ठगी की है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!