कार्तिक महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा विशेष रुप से की जाती है। इस महीने में तुलसी की कृपा पाने के लिए आप कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। यदि आपको पैसे संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप सुख-समृद्धि के लिए घर में यह कुछ उपाय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

इस महीने में आप मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, यमदेव और पीपल के सामने दीप जलाने से संकटों से छुटकारा पा सकते हैं। इस उपाय को करने से आपके घर में भी सुख-समृद्धि रहेगी। इस दौरान यदि आप नदी में दीप प्रवाहित करते हैं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी। 

कार्तिक मास में आप रोज सुबह शाम तुलसी की जड़ में पानी और दूध मिलाकर जल दें। साथ ही तुलसी के आस-पास एकदम सफाई रखें। सुबह शाम तुलसी के पास दीपक जलाएं। इस महीने में आप जब भी भगवान विष्णु को भोग लगाएं तो उसमें तुलसी का पत्ता जरुर डालें। 

कार्तिक महीने में आप लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ जरुर करें। विष्णु स्त्रोत का पाठ करना इस महीने में बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इस दौरान यदि आप सारे नियमों का पालन करते हैं तो आपको पुनर्जन्म मिलता है और उत्तम कुल परिवार में स्थान भी मिला है। इंसान का जीवन भी इससे सुखी रहता है। 

इस महीने में अन्न का दान करना भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यदि आप अन्न और वस्त्र का दान करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति अगले जन्म में गरीब पैदा नहीं होता। इसके अलावा अन्न और जल की परलोक में भी कमी नहीं रहती। 

कार्तिक मास में आप तुलसी की मिट्टी में जरुर जल दें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की मिट्टी से तिलक करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसकी बुद्धि का विकास होता है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!