भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,011 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,97,498 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 36,126 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 28 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,701 पर पहुंच गई है।

 इन 28 मामलों में वे 20 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!