रोहतक पुलिस में कार्यरत 7 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। पुलिस लाईन मे आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम श्री हेमेन्द्र सिंह मीना ने सेवानिवृत्त हुए उप.नि. राम प्रसाद, उप.नि. सत्यवान, उप.नि. नरेश नान्दल, उप.नि. रमेश चन्द्र, मुख्य सिपाही राजवीर, मुख्य सिपाही धर्मबीर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी तेज बहादुर के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम श्री हेमेन्द्र सिंह मीना ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारियो/कर्मचारियो ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। कल्याण निरीक्षक अब्दुल्ला खॉ ने बताया कि सैक्टर-34 सनसिटी रोहतक निवासी उप.नि. रामप्रसाद ने 34 साल, गांव भैंणी चन्द्रपाल निवासी उप.नि. सत्यवान ने 33 साल, गांव बोहर हाल तिलक नगर रोहतक निवासी उप.नि. नरेश नांदल ने 33 साल, गांव अकालगढ जिला जींद उप.नि. रमेश चन्द्र ने 34 साल, रामगोपाल कालोनी रोहतक निवासी मुख्य सिपाही राजबीर ने 19 साल, वन सिटी रोहतक निवासी मुख्य सिपाही धर्मबीर ने 21 साल व चतुर्थ श्रेणी कर्मी तेज बहादुर ने 27 साल से ज्यादा तक पुलिस विभाग मे कार्य किया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!