रोहतक जिले में लाढ़ौत भैयापुर रोड स्थित गुरुकुल हाई स्कूल के 6 बच्चे भाग गए हैं, जो गुरुकुल के छात्रावास में ही रहते थे। जब इसका पता गुरुकुल प्रशासन को लगा तो पहले उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की। नहीं मिलने पर मामले की शिकायत पुलिस को देकर छात्रों को तलाश करने की गुहार गई। सभी छात्र रात के समय मौका पाकर ताला तोड़कर छत के रास्ते फरार हो गए।

गुरुकुल हाई स्कूल के मुख्याधिष्ठाता नंदलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुकुल छात्रावास से रात को 6 बच्चे लापता हो गए। वे छत का ताला तोड़कर भाग गए। घटना शनिवर रात करीब डेढ़-2 बजे के आस-पास की है। फरारी का पता लगने के बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी, लेकिन काफी तलाशने के बाद भी बच्चों का कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे अपनी मर्जी से गए हैं।

बच्चों का सुराग नहीं लगा तो परिवार वालों और गुरुकुल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने बच्चों को तलाश करने की गुहार लगाई। भागने वाले बच्चों में 5 बच्चे 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं और 1 बच्चा 11वीं कक्षा का विद्यार्थी है। पुलिस ने भी मामले का पता लगते ही बच्चों की तलाश आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!