हरियाणा में यमुना नदी में फिर से आए उफान और देश की राजधानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर बारिश के कारण जलभराव से एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली 2 ट्रेनें सोमवार को कैंसिल की गई हैं। कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, यमुना ब्रिज पर बारिश के पानी के खतरे को देखते हुए 2 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। 8 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

बता दें कि रेवाड़ी-दिल्ली के बीच रोजाना 30 हजार से ज्यादा दैनिक यात्री सफर करते हैं। रेवाड़ी-दिल्ली के बीच यात्रियों की सुविधा को लेकर दिल्ली सराय-रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कई ट्रेनें रोजाना चलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!