रोहतक में सैनिक कॉलोनी निवासी बलजीत की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल रहे 2 आरोपियों को काबू किया। पुलिस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक राजकुमार ने बताया कि 7 अप्रैल के दिन पुलिस को सूचना मिली कि सैनिक कॉलोनी स्थित सागर भोजनालय के साथ वाली बिल्डिंग की छत पर एक युवक मृत पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान बलजीत निवासी उतरा खंड के रूप में हुई। बलजीत के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर बेटे मनीष को सौंपागया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया कि अंदरूनी चोटों के कारण बलजीत की मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब एक-डेढ़ साल से बलजीत सागर भोजनालय में काम करता था। 6 अप्रैल को रात के समय ढाबे के युवकों के साथ पार्टी की। पार्टी करने के बाद बलजीत सोने के लिए छत पर चला गया। सुबह के समय बलजीत मृत अवस्था में मिला

जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी टोनी निवासी समालखा जिला पानीपत व सुभाष चंद निवासी जिला अलीगढ उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल रहा तीसरा आरोपी फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जााएगा। बलजीत व अन्य तीनों आरोपी रात के समय पार्टी कर रहे थे जिस दौरान बलजीत के साथ युवकों की कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान लगी अंदरूनी चोटों के कारण बलजीत की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!