रोहतक में कहासुनी के बाद एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक अपने दोस्त के साथ मछली पालन का काम करता था। वारदात के बाद से उसका दोस्त फरार बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम आज कराया जाएगा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

मृतक की पहचान बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले संजय के रूप में हुई, पिछले काफी समय से गिरावड़ गांव में किराए के मकान में रहता था। संजय व उसका दोस्त पूर्ण गांव में ही ठेकेदार सुनील के पास मछली पालन का काम करते थे। दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और पूर्ण ने संजय की गला घोंटकर हत्या कर दी।
संजय की हत्या करने के बाद आरोपी पूर्ण मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के 12 साल के बेटे से भी पूछताछ की, जिसने पुलिस को घटना के बारे में बताया। हत्या के पीछे का असली कारण क्या रहा, यह अभी साफ नहीं हुआ है।
मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता संजय के साथ रात को झुग्गी में जा रहा था। सामने से पूर्ण आ गया, जो शराब के नशे में था। पूर्ण ने आते ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया और संजय को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पूर्ण ने संजय के ऊपर बैठकर गला दबा दिया। संजय के मुंह से खून निकलने लगा और उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता संजय के साथ रात को झुग्गी में जा रहा था। सामने से पूर्ण आ गया, जो शराब के नशे में था। पूर्ण ने आते ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया और संजय को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पूर्ण ने संजय के ऊपर बैठकर गला दबा दिया। संजय के मुंह से खून निकलने लगा और उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी पूर्ण ने उसके पिता संजय का गला तब तक दबाए रखा, जब तक संजय ने हिलना डुलना बंद नहीं कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी पूर्ण हर साल संजय के साथ काम करने के लिए आता है, इसलिए दोनों में अच्छी दोस्ती थी।
लाखनमाजरा थाना के इंचार्ज अनिल ने बताया कि उन्हें गांव गिरावड़ में एक युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बिहार में सूचना दे दी है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
