रोहतक में नहर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना

मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार, शव काफी पुराना होने के कारण शरीर फूल चुका है। व्यक्ति की छाती पर घाव के निशान भी मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान कर रही है।

शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों और साथ लगते जिलों के पुलिस थानों में सूचना भेजी है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक डेड हाउस में रखने की प्रक्रिया अपनाई है। इस दौरान पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास करेगी। पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार नहर में शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!