रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने शहर रोहतक एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 11 ग्राम 32 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि राजेश के नेतृत्व मे एएनसी की टीम बाल्मिकी चौक पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की जे.पी कालोनी निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये जे.पी कालोनी गली से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान लाखान पुत्र सुरेश निवासी जे.पी कालोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 11 ग्राम 32 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 323/2026 अंकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!