रोहतक। आज कांग्रेस कमेटी रोहतक की मासिक बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन, अंबेडकर चौक, रोहतक में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भारत भूषण बत्रा जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शहरी कुलदीप के.डी. जी एवं जिला अध्यक्ष ग्रामीण बलवान रंगा जी ने की।

बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य रूप से रोहतक के विकास, जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सत्ता पक्ष की विफलता तथा इन जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हवन एवं भंडारा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए बिट्टू सचदेवा को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी का महासचिव (संगठन) तथा रोबिन सचदेवा को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं राजीव धौला को कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राजबहादुर जी, सुनील बल्ली जी, कपिल खन्ना जी, बलजीत राणा जी, सुलभ गुगनानी जी, शमशेर जी, राजकुमार जी सांपला, सुरेश पंडित जी, पंकज कपूर जी, महावीर मलिक जी, जितेंद्र वाल्मीकि जी, राकेश हुड्डा जी, राजबीर बैरागी जी, राहुल ठहरेजा जी, संजय दलाल जी, अनिल सैनी जी, विकास गोयल जी, संगीता सहरावत जी, कविता शर्मा जी, सुनीता मौन जी, मुनीराम गोदारा जी, विजय ठेकेदार जी, संतोष जी, राजदुलारी जी, अंकुर शर्मा जी, अनुराग परवाना जी, सुनील बड़वक जी, कदम सिंह अहलावत जी, दिलबाग जी, राजीव अत्री जी सहित कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, KKC कांग्रेस, SC सेल कांग्रेस, पूर्व कर्मचारी संगठन कांग्रेस सहित अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निवेदक
जिला कांग्रेस कमेटी रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!