रोहतक में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दो हिस्सों में टूट गई। उसके पहिए निकलकर सड़क पर गिर गए। वहीं युवक के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। कुछ ही देर में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

रोहतक के गांव बामला निवासी नरेश ने बताया है कि वह और उनका भतीजा सतपाल ( 21 ) किसी काम से रोहतक आए हुए थे। वहां से अपनी-अपनी बाइक पर गांव के लिए लौट रहे थे। रास्ते में खैड़ी मोड़ के पास भीषण टक्कर की आवाज सुनाई दी। देखा तो भतीजे की बाइक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार भाग चुका था।

टक्कर की वजह से भतीजे की बाइक दो हिस्सों में टूटकर सड़क पर पड़ी थी। वहीं भतीजा लहूलुहान अवस्था में तड़प रहा था। उसके पास पहुंचा, तब तक उसका दम निकल गया। भतीजे की अभी शादी नहीं हुई थी।

मृतक के चाचा नरेश ने बताया कि पुलिस अभी तक वाहन चालक का सुराग नहीं लगा सकी है। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएं तो वाहन का पता लग सकता है। मामले में कलानौर थाना पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर तलाश की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!