रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से कुल 01 किलो 514 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी को 04 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि अपराध शाखा-1 की टीम स.उप.नि विनय के नेतृत्व मे आउटर बाईपास गांव नान्दल मोड लाखनमाजरा के पास मौजूद थी। दौराने गस्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये आउटर बाईपास जीन्द रोड नजदीक अनाज मण्डी लाखनमाजरा के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान महेन्द्र पुत्र हेतराम निवासी मिउन कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 01 किलो 514 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 233/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!