रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से कुल 2 किलो 83 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम लाखनमाजरा मैन चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की बिहार निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये रोहतक जींद रोड भगवतीपुर पुल के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राजेश पुत्र रामबहादुर निवासी बिहार हाल किरायेदार आजादगढ रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 2 किलो 83 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 104/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!