रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन से एक प्रवासी मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। मामले में पीड़ित के साले बीरबल ने महम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीरबल ने बताया कि उसका जीजा महेंद्र रामबिलास का पुत्र है, गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास के खेत में सीरी का काम करता था। शाम 6 बजे महेंद्र खेत से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!