सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के खिलाफ धार्मिक नियमों को तोड़ने पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनके साथ इस मामले में कुल आठ लोग फंसे हुए हैं। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें ओरी और उनके दोस्त एक निजी होटल में पार्टी करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में शराब की बोतलें टेबल पर रखी हुई दिख रही थीं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कड़ी आपत्ति जताई है।

यह मामला 15 मार्च को सामने आया, जब ओरी और उनके दोस्तों का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह लोग होटल के अंदर पार्टी कर रहे थे और टेबल पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं। यह घटना कटरा में हुई, जो माता वैष्णो देवी का प्रमुख तीर्थ स्थल है। कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन के सेवन और बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है। इस वीडियो के सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया, और स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुद्दा उठाया गया।

पुलिस के अनुसार, होटल प्रशासन ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि होटल के कॉटेज सुइट्स में शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टेबल पर शराब रखी हुई है। आरोप है कि ओरी और उनके दोस्तों ने इन पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन किया। यह घटना धार्मिक नियमों की सीधी अवहेलना के रूप में सामने आई है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!