हरियाणा में आज से मानसून एक्टिव हो रहा है। पाकिस्तान के ऊपर बने एक मजबूत चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण और मानसूनी ट्रफ रेखा के हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर खिसकने के कारण आज हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकि अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आगामी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाजरी जारी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिन फसलों में पानी न दें और किसी भी रसायन का छिड़काव न करें। हवा में नमी अधिक होने से कपास में सफेद मक्खी और धान में जड़ सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है, इसलिए मौसम साफ होने पर ही दवाओं का प्रयोग करें।

3 सितंबर को मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तरी व पूर्वी हरियाणा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में यलो अलर्ट के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 4 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है।

उत्तरी व पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। 5 सितंबर को मानसून की गतिविधियां और बढ़ेगी। दक्षिण-पूर्वी व उत्तरी हरियाणा के लगभग 10-12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!