सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को 3 सप्ताह के लिए जमानत मिल गई है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आरोपी पहलवान को जमानत देने का फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार ने पत्नी की बीमारी की हवाला देकर जमानत की याचिका लगाई थी। पहलवान की याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुशील को तीन सप्ताह के लिए बेल देने का फैसला सुनाया है।
