Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहलवान सुशील कुमार की हुई जमानत,सागर धनखड़ हत्याकांड में है मुख्य आरोपी

सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को 3 सप्ताह के लिए जमानत मिल गई है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आरोपी पहलवान को जमानत देने का फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार ने पत्नी की बीमारी की हवाला देकर जमानत की याचिका लगाई थी। पहलवान की याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुशील को तीन सप्ताह के लिए बेल देने का फैसला सुनाया है।

Exit mobile version