Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किए गए पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शहर के देवनगर-ककरोई रोड क्षेत्र में 62 वर्षीय महिला उर्मिला और उनके परिवार पर सात लोगों द्वारा घर में घुसकर हमला करने का आरोप है। पीड़िता का दावा है कि हमलावरों ने उनकी आंख पर बंदूक की बट से वार किया, बाल नोचे, कपड़े फाड़ दिए और पति, बेटे व बहू के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2023 में गोहाना निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। शुरुआत में हर महीने 3 प्रतिशत मुनाफा मिलता रहा, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी निवेश करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन वर्ष 2025 में भुगतान बंद हो गया और निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।

11 लाख रुपये के विवाद ने बढ़ाया तनाव

परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारों के करीब 11 लाख रुपये फंस गए थे। आरोप है कि निवेश करवाने वाले व्यक्ति ने रिश्तेदारों से कहा कि पूरी रकम उर्मिला के खाते में भेज दी गई है, जबकि उर्मिला ने इस दावे को गलत बताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया।

घर में घुसकर किया हमला

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 21 जुलाई की शाम करीब छह बजे सात लोग उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। इसके बाद लाठी-डंडों, ईंटों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। उर्मिला का आरोप है कि एक आरोपी ने पहले उन्हें गिराया और फिर बंदूक की बट से उनकी आंख पर वार कर दिया, जिससे आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।

हमले में उनके पति शिवचरण के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि बेटे अभिनव और बहू प्रिया के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

वीडियो हुआ वायरल, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उर्मिला और उनके पति की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शहर थाना पुलिस ने उर्मिला, शिवचरण और अभिनव की शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह विवाद पैसों के लेनदेन से जुड़ा है और वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!