पानीपत से रोहतक जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक लेडी किट चोरी हो गई। जिसमें सोने के काफी आभूषण थे। इतना ही नहीं, उसमें 7 हजार रुपए कैश भी रखा था। रास्ते में सवार हुए एक युवक-युवती ने वारदात को अंजाम दिया और दूसरे स्टेशन पर उतर गए। पीड़ित ने घर पहुंचने के बाद बैग चेक किया तो वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

जीआरपी को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह शिवाजी कॉलोनी, रोहतक का रहने वाला है। 11 मई को वह पत्नी और बेटे संग पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था। पानीपत की ही सीमा में उनकी सीट के पास एक महिला और एक युवक आकर बैठ गए। जोकि मुडलाना उतर गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना सामान चेक किया तो उनमें से काफी चीजें गायब मिली।

ट्रॉली बैग के भीतर रखी लेडी किट गायब मिली। जिसमें 3 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कड़े, एक गले की चेन, लोकेट व 7 हजार रुपए कैश था। प्रदीप ने बताया कि उसे शक है कि ये चोरी महिला और युवक ने की है, जोकि इसराना स्टेशन के पास आकर उनकी सीट व सामान के पास बैठे थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!