भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सोमवार शाम 5 बजे बात हुई। न्यूज एजेंसी PTI ने इस बात की जानकारी दी। भारतीय सेना ने बताया कि DGMO की बातचीत में भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस बात पर प्रतिबद्धता जताई कि दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी।

इस बीच, सोमवार रात करीब 9.30 बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन दिखे, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस ने मार गिराया। वहीं, पंजाब के होशियारपुर में धमाके सुनाई दिए। पूरे जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया। जालंधर में भी ड्रोन दिखे।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई (शनिवार) को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका है। पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के DG ऑपरेशन, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना सही समझा।

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।

पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार, 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, फाजिल्का में भी अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है।

होशियापुर के दसूहा में फिर से 5 से 7 धमाकों की आवाज आई। सायरन बजने के बाद पूरा जिला ब्लैकआउट किया गया

पंजाब के जालंधर में ड्रोन एक्टिविटी देखे जाने के बाद आंशिक ब्लैकआउट किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!