रोहतक के झज्जर रोड स्थित जलघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने डिग्गी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। लोगों ने शव को बाहर निकालकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही Shivaji Colony Police Station की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पहचान नहीं, लेकिन स्थानीय होने की आशंका
मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला को वे पहले भी डिग्गी के आसपास देख चुके हैं, जिससे अंदेशा है कि वह आसपास की ही रहने वाली थी।

रात में कूदने की आशंका
पुलिस के अनुसार, महिला ने देर रात पानी की डिग्गी में छलांग लगाई होगी, जिसके चलते सुबह उसका शव पानी में तैरता मिला।

FSL टीम ने किया निरीक्षण
मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया, जिन्होंने शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र करीब 35 वर्ष से अधिक आंकी गई है। महिला के हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल मिली हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह विवाहित और बच्चों वाली हो सकती है।

घरेलू विवाद की आशंका
प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, असली कारण महिला की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया गया है और महिला की पहचान करवाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!