उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू दिवस पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी कड़ी में कलानौर खंड के सांगाहेडा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने ड्राइंग, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अनिल बिरला व शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल ने ग्रामीणों को डेंगू जैसी बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। सुनो नहरों कि पुकार मिशन टीम और जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डेंगू की बीमारी पर विस्तार पूरक जानकारी दी और समझाया कि आप को कौन-कौन सी सावधानी बरतनी है ताकि आपके आस-पास कोई भी बुखार का मरीज हो तो समय रहते आप को क्या करना चाहिए वो सब नाटक के माध्यम से दिखाने की कोशिश की गई।
डॉ अनिल बिरला ने कहा कि इस वर्ष हमारी थीम है समाज के साथ जुड़ कर डेंगू को नियंत्रित करे साथ ही स्कूलों की खिड़कियों में जाली व जाली के दरवाजे लगवाएं। बच्चों को बीमारी की रोकथाम के बारे में जानकारी व सहयोग के लिए प्रेरित करे। स्कूलों में फीवर ट्रीटमेंट डिपू खुलवाए, बच्चों को अपने घरों के आस- पास पानी ना खड़ा रहने देने व सप्ताह में एक दिन रविवार को ड्राई-डे मनाने के लिए प्रेरित करे। इसको विज्ञान के प्रोजेक्ट की तरह बच्चों को दें तथा अगले दिन किए गए कार्य बारे बच्चों से बात करे व अच्छा काम करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करे। बच्चों को 3 के के बारे में बताए पहला के बच्चों को शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपडे पहनने के लिए प्रेरित करे, दूसरा के घर में कबाड़ इक्कठा ना होने दे, तीसरा के कूड़ा करकट इक्कठा न होने दे। नालियों को हर सप्ताह साफ करवाए, खड़े हुए /रुके हुए पानी में हर सप्ताह लार्वा नाशक दवा एवं मिट्टी का तेल / काला तेल डलवाए, ग्राम स्तरीय कमेटी में गांव की स्वच्छता के बारे मे योजना बनाये। तालाबों में गम्बुजिया मछली डलवाए।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता नहरी विभाग रामनिवास, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, प्राचार्य मीना आहूजा, उप सिविल सर्जन डॉ सत्यावन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नीना इंदौरा, डॉ जसमेर सिंह मुख्य संरक्षक सुनो नहरों कि पुकार मिशन रोहतक, चिकित्सा अधिकारी भानु सैनी, नोडल ऑफिसर वी बी डी डॉ कपिल गुप्ता, साइकिलिस्ट अंजु देशवाल (नेहरू देशवाल), रक्त वीर अजय हुड्डा, डॉ विजय, डॉ प्रयंका, डॉ प्रतिभा, अंजु, सुनील, सुरेंद्र, सोनू, देवेंद्र, सुपरवाईजर राजेश नरवाल, राजकुमार, ओम प्रभा, विनय पाल, मनोज, रविंदर और मुकेश नैनकवाल, जतिन, अंशु, कमल, रोहित, लेखा, हिमांशु, दीपक, अपराजित, माया देवी, मनोज कुमारी, मीना देवी, सावत्री देवी, बब्ली देवी आदि उपस्थित रहे।
