रोहतक के गांव गढ़ी बोहर निवासी बिमला ने IMT पुलिस थाने में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे 2 मई को अपने मकान के सभी दरवाजे बंद करके अपने बेटे प्रमोद के साथ गुरुग्राम चली गई थी और वहां पर ही रह रही थी। 18 मई को वे अपने गांव वापस आई। वे घर पहुंची और मैन गेट का ताला खोलकर देखा कि एक कमरे का ताला नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जब सामान चेक किया तो पाया कि उनके घर से सोने के बाले, चांदी की तगड़ी, चांदी के 20 सिक्के, चांदी का हाथ फूल, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी के चांद सूरज आदि आभूषण नहीं मिले। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!