हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत केस में वीरवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में अहम सुनवाई हुई। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ मनीषा के पिता की ओर से दायर ‘विरोध याचिका’ पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है।

कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा और अब इस 28 अक्टूबर को सुनवाई होगी, जिसमें कोर्ट यह तय करेगा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर केस बंद किया जाए या फिर परिजनों की मांग पर मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए जाएं।

सीबीआई ने 12 अगस्त 2026 को क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की थी। सीबीआई ने मनीषा की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या करार दिया था।

मनीषा के पिता संजय कुमार ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए कोर्ट का याचिका दाखिल की थी। उन्होंने जांच में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए मामले की दोबारा गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

11 अगस्त 2025 को भिवानी की रहने वाली शिक्षिका मनीषा अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव खेतों में बरामद हुआ था। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी। घटना को लेकर पूरे प्रदेश में जन-आक्रोश देखने को मिला था। दबाव में प्रदेश सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!