हरियाणा के चरखी दादरी में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू की।
घटना शहर के वार्ड नंबर-12 के कबीर नगर की है। मृतका की पहचान करीब 26 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। उसकी शादी रोहतक के गांव भगवतीपुर से दादरी में हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक घर में अकसर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू क्लेश के चलते पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद DSP धीरज कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है। वहीं FSL की टीम भी मौके पर पहुंची है और निरीक्षण किया।
