हरियाणा में आंगनवाड़ी-हेल्परों की भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही खाली चल रहे 7,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आंगनवाड़ी वर्करों के 25962 पदों में से 2549 और हेल्परों के 25450 पदों में से 4439 पद खाली पड़े हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने हाल ही में विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा की तरफ से पूछे गाए अतारांकित सवाल के जवाब में इन पदों पर भर्ती किए जाने का जवाब दिया था। MLA पूजा ने पूछा कि राज्य की आंगनबाड़ियों, प्ले-वे में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की जिलेवार स्वीकृत और वर्तमान में संख्या कितनी है और इनमें रिक्त पदों को कब तक भरे जाने की संभावना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन था। विभाग भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की नियुक्ति के लिए चयन मानदंड तैयार करने का मामला प्रक्रिया के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। श्रुति चौधरी के जवाब के बाद आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के रिक्त पदों को वर्ष 2025 में भरने की संभावना थी, जो अब पूरी हो गई है।

सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा की जाती है। विभाग द्वारा पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 रिक्त पदों की मांग भेजी जा चुकी है। जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति की अनुसंशा प्राप्त होगी, सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।

हरियाणा में 777 डॉक्टर की भर्ती का मामले में भी बड़ा अपडेट आया है। पिछले दिनों भर्ती को लेकर अपडेट जारी किया गया था। 777 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों की ओर से जॉइन किया गया था। वेटिंग के बचे हुए अभ्यर्थियों को अब मौका दिया जाएगा। जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक सूबे में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। ये जानकारी NHM की डायरेक्टर डॉक्टर वीरेंद्र यादव की ओर से दी गई है।

यहां पढ़िए किन जिलों में कितने पद खाली…

जिला आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर

जिला आंगनवाड़ी हेल्पर

अंबाला 129 225

भिवानी 119 195

चरखी दादरी 58 105

फरीदाबाद 83 183

फतेहाबाद 106 169

गुरुग्राम 90 136

हिसार 127 248

जींद 130 265

झज्जर 157 213

कैथल 71 255

कुरुक्षेत्र 67 160

करनाल 124 235

मेवात 150 170

नारनौल 124 217

पंचकूला 56 106

पानीपत 52 128

पलवल 129 205

रोहतक 151 189

रेवाड़ी 123 256

सिरसा 175 255

सोनीपत 225 360

यमुनानगर 103 164

कुल 2549 4439

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!