फरीदाबाद। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने एक बार फिर रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी के पार्ट एक में धारदार हथियार से गर्दन काटकर गोपाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

हत्या का आरोप गोपाल की पत्नी काजल, उसके प्रेमी योगेंद्र और काजल की बेटी शालिनी पर लगा है। गोपाल मूलरूप से गांव कुंवरपुर जिला हाथरस का रहने वाला था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गोपाल के भाई अशोक ने उसकी बेटी शालिनी पर भी संदेह जताया था, लेकिन अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरीदाबाद में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव निवासी 37 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। गोपाल DLF इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था और श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में किराए के मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी काजल तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी।

तीन साल से योगेंद्र के संपर्क में थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले काजल अपनी बेटी शालिनी और दो बेटों को लेकर गोपाल के पास आई थी। बताया जा रहा है कि काजल पिछले करीब तीन साल से गांव के ही योगेंद्र के संपर्क में थी। योगेंद्र बाउंसर होने के साथ पहलवानी भी करता है।

घटना वाले दिन गोपाल और काजल एक कमरे में थे, जबकि तीनों बच्चे दूसरे कमरे में मौजूद थे।

बेटी ने चाचा को फोन कर बुलाया

शाम के समय गोपाल की बेटी शालिनी ने अपने चाचा अशोक को फोन किया। उसने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर उन्हें जल्द फरीदाबाद आने के लिए कहा। अशोक जब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान पर पहुंचा, तो गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से वार किए गए थे।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पूछताछ में पत्नी पर हत्या में शामिल होने का आरोप

सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान काजल ने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। बताया गया कि काजल ने ही योगेंद्र को हत्या के लिए गांव से बुलाया था।

वारदात के बाद योगेंद्र फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!