रोहतक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट तथा नियमानुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना चलने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
    पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट उसकी पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम है। बिना नंबर प्लेट या नियमानुसार नंबर प्लेट न होने से वाहन की पहचान करने में परेशानी होती है। इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे 1 नवंबर 2026 से पहले अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
  रोहतक पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का प्रयोग करें। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और रोहतक पुलिस का सहयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!