हरियाणा में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिले हांसी में ध्वजारोहण करेंगे।
सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में शाम को ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी
- अंबाला: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
- भिवानी: सांसद सुभाष बराला
- चरखी दादरी: सांसद रेखा शर्मा
- फरीदाबाद: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल
- फतेहाबाद: स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
- गुरुग्राम: विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा
- हिसार: सांसद नवीन जिंदल
- झज्जर: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
- जींद: सांसद संजय भाटिया
- कैथल: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
- करनाल: मंत्री रणबीर गंगवा
- कुरुक्षेत्र: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण
- महेंद्रगढ़/नारनौल: सांसद धर्मबीर सिंह
- नूंह: सांसद कार्तिकेय शर्मा
- पलवल: मंत्री गौरव गौतम
- पंचकूला: मंत्री श्रुति चौधरी
- पानीपत: मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- रेवाड़ी: मंत्री राजेश नागर
- रोहतक: मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
- सिरसा: मंत्री श्याम सिंह राणा
- सोनीपत: मंत्री राव नरबीर सिंह
इसके अलावा प्रदेश के उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें विधायक, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे।
सरकार के निर्देश के अनुसार, यदि निर्धारित महानुभाव किसी कारण से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो संबंधित उपायुक्त, एसडीएम या तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
15 अगस्त को हरियाणा के अलग-अलग जिलों में होने वाले ये समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगे नजर आएंगे।


