Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

15 अगस्त पर हरियाणा में कौन-कहां फहराएगा तिरंगा?राज्यपाल यमुनानगर, CM नायब सैनी हांसी में करेंगे ध्वजारोहण

हरियाणा में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिले हांसी में ध्वजारोहण करेंगे।

सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में शाम को ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रदेश के उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें विधायक, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे।

सरकार के निर्देश के अनुसार, यदि निर्धारित महानुभाव किसी कारण से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो संबंधित उपायुक्त, एसडीएम या तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

15 अगस्त को हरियाणा के अलग-अलग जिलों में होने वाले ये समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगे नजर आएंगे।

Exit mobile version