रोहतक के कच्ची गढ़ी कुआ मोहल्ला निवासी राहुल ने सिटी थाना में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने सैट्रिग के गोदाम के पास गली में खड़ा था। उसका भाई आकाश उर्फ गिनी व अरुण स्कूटी पर अपने घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गली में 8-10 लोग खड़े थे। जिन्होंने उसके भाई की स्कूटी रुकवा ली। वहीं उनकी आपस में कहासुनी होकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसको देखकर राहुल भी मौके पर पहुंचा और छुड़वाने का प्रयास करने लगा।

जब वह छुड़वाने लगा तो झगड़ा करने वालों में से एक ने राहुल के सिर पर डंडा मारा और सभी मारपीट करने लगे। आरोपियां ने उसके भाई के सिर पर फर्सा माना। वहीं हमलावरों में से एक ने फायरिंग भी कर दी। जो राहुल के पैर में लगी। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं मौका पाकर आरोपी वहां से भाग गए। इसका पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में गोली चलना नहीं पाया गया। वहीं पुलिस ने झगड़ा करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!