रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सांपला थाना में नाबालिग बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे (एक बड़ा बेटा व एक छोटी बेटी) है। उसका करीब 14 वर्षीय बड़ा लड़का 9वीं कक्षा में पढ़ता है। 13 जुलाई को उसके बेटे ने बाइक में प्रेशर हॉर्न लगवा लिया था। इसक पता लगने के बाद उसके पिता ने डाट लगा दी और कहा कि इसका पुलिस चालान भी काट देगी।

पिता द्वारा डाटने के कारण बेटे ने घर छोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि 14 जुलाई की दोपहर को उसका बेटा घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। लेकिन वापस घर पर नहीं लौटा। इसके बाद वे नाबालिग को तलाश करने लगे, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सांपला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके नाबालिग बच्चे की तलाश आरंभ कर दी। लेकिन अभी तक नाबालिग बच्चा नहीं मिला है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!