सोशल मीडिया पर प्रेम का खेल खेलते हुए एक युवक उस समय हैरान रह गया, जब उसकी ‘ऑनलाइन गर्लफ्रेंड’ अचानक उसकी असल ज़िंदगी की पत्नी बनकर सामने आ गई I घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र की है, जहां एक नवविवाहिता ने बेहद चतुराई से अपने पति की असलियत उजागर की I जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय महिला की शादी 2023 में एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले अतुल (परिवर्तित नाम) से हुई थी I शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा. वह देर रात तक मोबाइल में व्यस्त रहता, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर घंटों समय बिताता और घर से बाहर बात करने के बहाने निकल जाता I पत्नी के सवालों पर वह हर बार ऑफिस कॉल्स का बहाना बनाता रहा I लेकिन पत्नी के शक की सुई तब और तेज़ हुई, जब अतुल ने अपना फोन हमेशा लॉक करके रखना शुरू कर दिया. थक हारकर पत्नी ने खुद ही पति की सच्चाई जानने का फैसला किया I उसने अपनी बहन की मदद से एक नया सिम खरीदा और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया I एक आकर्षक लड़की की डीपी लगा कर पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे अतुल ने तुरंत स्वीकार कर लिया I दो महीने तक पति ‘इंस्टाग्राम गर्ल’ के साथ इश्क फरमाता रहा, और कभी शक नहीं किया कि जिसके साथ वह दिल की बातें कर रहा है, वही उसकी पत्नी है. अंततः पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया. जब अतुल वहां पहुंचा और सामने अपनी ही पत्नी को खड़ा देखा, तो उसकी बोलती बंद हो गई. पहले तो पति ने सफाई दी कि वह किसी क्लाइंट से मिलने आया है, लेकिन जब पत्नी ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट दिखाए, तो सारा सच उजागर हो गया. इसके बाद रेस्टोरेंट में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और मामला महिला थाने पहुंच गया. पत्नी ने पति पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और तलाक की मांग की. वहीं, पति ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर अलग होने की बात कही. परामर्श केंद्र में काउंसलर महेंद्र शुक्ला ने अन्य न्यूज चैनल को बताया कि एक महीने तक दोनों की काउंसलिंग की गई, अंत में, पति ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया. इसके बाद दोनों हंसी-खुशी अपने घर लौट गए. पुलिस की काउंसलिंग ने एक रिश्ता टूटने से बचा लिया I

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!