संवाददाता के अनुसार वह लंबे समय से नेपाल से अपने नापाक हरकतों को ऑपरेट कर रहा था। हालांकि, वर्तमान में वह सिंध प्रांत के मतली, बदीन से काम कर रहा था। यह आतंकी भारत में हुए तीन हमलों में शामिल था।
रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों का मास्टरमांइड बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफुल्लाह बीते कई सालों से नेपाल में फर्जी नाम से रहकर लश्कर के कामों को ऑपरेट कर रहा था। उसने नेपाल में विनोद कुमार नाम रखकर नगमा बानू नाम की महिला से शादी भी की।
सैफुल्लाह को 2006 में नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर हुए हमले का मुख्य आरोपी बताया जाता है। इससे अलावा, उसे रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले और 2005 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस बेंगलुरू में हमले का भी साजिशकर्ता बताया जाता है। दावा किया जा रहा है कि सैफुल्लाह लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर आजम चीमा का सहयोगी था।

- महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय में साल 2006 में हमले की साजिश रची थी. आतंकी एंबेसडर कार में पुलिस के कपड़े पहनकर आए थे. हालांकि, वह हमला करते उससे पहले पुलिस ने तीन आतंकियों को मार गिराया. इन लोगों के पास से AK-56 राइफल, हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स मिले थे.
- 2001 में रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करवाया था.
- बेंगलुरु में 2005 में हमला करवाया था. भारतीय विज्ञान संस्थान के एक ऑडिटोरियम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद बाहर निकल रहे लोगों पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी जिसमें एक प्रोफेसर की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे
