हरियाणा में 2 दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश का असर मौसम पर जरूर देखने को मिलेगाl। 14-15 अप्रैल को तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 16 अप्रैल से गर्मी फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

रविवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जींद जिले के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। जहां 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को मौसम साफ रहा। वहीं प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!