हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील है। कई शहरों में सुबह से धूप खिली हुई है। वहीं, कई जगहों पर घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रोहतक में सुबह आठ बजे एक्यूआई 72 दर्ज किया गया।


हरियाणा कई जिलों में सुबह से धूप खिलने के बावजूद शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांपने को मजबूर है। सोनीपत में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री था। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। सुबह आठ बजे एक्यूआई 72 दर्ज किया गया। गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!