पानीपत में बुधवार सुबह करीब 9 बजे लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां एक साथ मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आग ज्यादा होने के चलते रिफाइनरी टाउनशिप, NFL और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुला ली गई हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के फायर ब्रिगेड को भी इमरजेंसी के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना हुआ है। इसके मालिक राजिव और संजय हैं।

पुलिस ने सावधानी के तौर पर वेयरहाउस के करीब 300 मीटर दायरे को सील कर दिया है। किसी भी व्यक्ति को वेयरहाउस के पास आने-जाने नहीं दिया जा रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!