रोहतक: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

नारनौल 14 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह खुले इलाकों में धुंध की संभावना

कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है। ऐसे में सुबह के समय खुले स्थानों पर हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

किसानों को बिजाई की सलाह

मौसम अनुकूल होने के चलते किसानों को रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी गई है। सरसों के लिए RH 30 और RH 0749, जबकि चने के लिए C 235 और HC 5 किस्मों की बिजाई करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा जई और बरसीम जैसे चारे वाली फसलों की बिजाई भी शुरू की जा सकती है।

कुल मिलाकर हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड का असर और महसूस हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!