हरियाणा में फिर से मानसून कमजोर पड़ गया है। एक दिन पहले मौसम विभाग प्रदेश में अच्छी बारिश का अंदेशा जता रहा था मगर अब 2 जिलों अंबाला और यमुनानगर में ही बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अंदेशा जताया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

बारिश में आई कमी और तेज धूप के कारण प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 15 शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!