रोहतक। बारिश के बाद सुनारिया गांव में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव की कई गलियां और रास्ते पानी से लबालब हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो गया है।
लोगों का कहना है कि नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो नालों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था दिखाई क्यों नहीं दे रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जलभराव की समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। हालात से परेशान लोगों का कहना है कि उन्होंने पार्षद से भी उम्मीद करना लगभग छोड़ दिया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि नालों की सफाई के काम की जांच कराई जाए, जिम्मेदारी तय की जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इसी परेशानी से न गुजरना पड़े।
Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style 