रोहतक पुलिस की टीम ने कलानौर निवासी मुकेश पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 15.04.2026 को कलानौर निवासी मुकेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मुकेश ने विशवकर्मा धर्मशाला के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान कर रखी है। दिनांक 10.05.2026 को शाम 6 बजे दो लडके मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए मुकेश के पास दुकान पर आये। मुकेश ने युवको को मोबाईल रिपेयरिंग करने से मना कर दिया। जिसके बाद मुकेश के पास अजित का फोन आया और मोबाइल ठीक करने बारे कहा। मुकेश के मना करने पर अजित ने फोन पर मुकेश को गालिया दी और पानी की डिग्गी के पास बुलाया। मुकेश पानी की डिग्गी के पास पहुचा तो अजित अन्य तीन लडको के साथ बाईक सहित खडा था। युवको ने मुकेश को पकड लिया। अजित ने अपने हाथ मे लिये हुये हथियार से मुकेश पर गोली चला दी। घायल अवस्था मे मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

मामले की जांच उप.नि जोगिन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 07.08.2026 को आरोपी जितेन्द्र पुत्र ब्रहम्पाल व अजित पुत्र मोहन निवासीगण बौन्दकलां दादरी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1.जितेन्द्र पुत्र ब्रहम्पाल निवासी बौन्दकलां दादरी ।
2.अजित पुत्र मोहन निवासी बौन्दकलां दादरी।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 133 दिनांक 11.05.2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस एवम 25 आर्मस एक्ट थाना कलानौर

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!