जींद। हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में भाजपा बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) और महिला बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला BLO कथित तौर पर पैर से चप्पल निकालकर धमकाते हुए दिखाई दे रही हैं।

BLA-2 जोगेंद्र सैनी का आरोप है कि वह वोट बनवाने के काम से नरवाना के आर्य कन्या कॉलेज पहुंचे थे। उनका दावा है कि वहां मौजूद BLO ने वोट बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों के बीच बहस बढ़ गई।

आरोप है कि इसी दौरान BLO ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो उनके साथ बदतमीजी करेगा, वह उसका काम नहीं करेंगी। वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर यह भी कहती सुनाई दे रही हैं कि चाहे एसडीएम के पास चले जाओ या प्रधानमंत्री के पास, वह काम नहीं करेंगी।

वहीं, BLA-2 जोगेंद्र सैनी ने पूरे मामले पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। वायरल वीडियो को लेकर अब प्रशासन की प्रतिक्रिया और मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!