फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा ने तीन मंजिला स्कूल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि कक्षा में वेज बिरयानी खाने पर क्लास टीचर ने छात्रा को चार घंटे के लिए कक्षा से बाहर खड़े होने की सजा दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। वहीं दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल ने इस आरोप को गलत बताया है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें स्कूल से फोन आया और बादशाह खान अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। वे अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी ने स्कूल की छत से छलांग लगाई है। उसमें उसकी मौत हो गई। पिता के पहुंचते ही स्कूल की तरफ से आए लोग चुपचाप अस्पताल से चले गए।

पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी उसकी बेटी की सहपाठी है। उसने बताया है कि छात्रा स्कूल में वेज बिरयानी लेकर गई थी। कक्षा में वह बिरयानी खा रही थी। इस बात पर क्लास टीचर ने उसे कक्षा से चार घंटे के लिए कक्षा से बाहर खड़ा होने की सजा दी। काफी देर तक वह कक्षा के बाहर खड़ी रही।

छुट्टी से 20 मिनट पहले वह चुपचाप छत पर चली गई और वहां से छलांग लगा दी। आवाज सुनकर पास के घरों में रह रहे लोगों ने इसकी जानकारी स्कूल को दी। स्कूल के कर्मचारी तुरंत बच्ची को कार में डालकर बादशाह खान अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि बच्ची के पिता, सहपाठियों और स्कूल प्रबंधन के बयान से ही सारी स्थिति साफ होगी। सभी के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, फरवरी 2022 में कक्षा में छात्रों की बुलिंग और क्लास टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय छात्र ने अपनी सोसायटी की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने क्लास टीचर को गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!