घर में साज-सजावट के लिए बहुत से लोग घर में छोटी-छोटी मूर्तियां रखते हैं। यह मूर्तियां घर की सुंदरता में तो चार-चांद लगाती हैं, लेकिन यह आपके भाग्य को भी बदल सकती हैं। मूर्तियां मैटल, कांच या फिर अन्य धातु की भी हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में इन मूर्तियों का भी खास महत्व बताया गया है। आपको आज ऐसी 6 मूर्तियां बताएंगे जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

हंसों का स्टैच्यू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हंस को प्रेम, शांति और सरलता का प्रतीक माना जाता है। आप हंसों के जोड़े की प्रतिमा को अपने लिविंग रुम में लगा सकते हैं। लिविंग रुम में यह प्रतीमा लगाने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही घर में प्यार और सौहार्द्र का माहौल भी बना रहेगा। इसके अलावा यदि पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं है तो  आप घर में बत्तख का जोड़ा भी रख सकते हैं। 

तोते का स्टैच्यू

वास्तु शास्त्र में तोतो को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यह आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। तोते की तस्वीर या स्टैच्यू आप बच्चों के कमरे में लगाएं। इससे वह एकाग्र बनेंगे। उनका मन भी पढ़ाई में लगेगा। फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक, तोते को पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यदि आप घर में तोता पालते हैं तो भी आपके परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहता है।

हाथी का स्टैच्यू 

हाथी को धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने के कारण हाथी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में हाथी का स्टैच्यू लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनती है। पूर्व या उत्तर दिशा में आप हाथी की प्रतिमा लगा सकते हैं। बेडरुम में हाथी की प्रतिमा रखने से चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु का प्रभाव भी खत्म होता है। यदि आप घर में हाथी का स्टैच्यू नहीं रख सकते तो हाथी की कोई तस्वीर भी लगा सकते हैं। 

मछली का स्टैच्यू 

मछली लोग अक्वेरियम में अपने घरों में रखते हैं। वास्तु और फेंगशुई दोनों शास्त्रों में मछलियां रखना शुभ माना जाता है। यदि आप घर में अक्वेरियम नहीं लगा सकते तो पीतल या चांदी की मछली अपने घर में रख सकते हैं। मछलियों को प्रभाव घर में रखना शुभ माना जाता है। मछलियों का स्टैच्यू आप उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। 

गाय का स्टैच्यू 

गाय की पूजा करना हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। पीतल या सफेद पत्थर से बनी प्रतिमा आप घर में गाय की रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस प्रतिमा को घर में रखने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा होता है। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगता है। 

ऊंट का स्टैच्यू 

आप ऊंट का स्टैच्यू भी अपने घर में रख सकते हैं। ऊंट को तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इस मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। ड्राइंग रुम या फिर लिविंग रुम में आप ऊंट की प्रतिमा रख सकते हैं। इस प्रतिमा का आप उत्तर या पश्चिम दिशा में रखें। इससे आपको करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!